न्यूज़ सर्च@विदिशा:- मध्यप्रदेश के विदिशा में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके दो सिर तीन हांथ और चार पंजे हैं। इस बच्चे को देखकर खुद डॉक्टरों की टीम हैरान हैं। यह खबर बर्तमान में चर्चा का विषय है।
इस अजीबोगरीब बच्चे का जन्म रविवार 24 नवंबर को मध्य प्रदेश के विदिश शहर में एक निजी अस्पताल में हुआ है। नवजात के 2 सिर 3 हाथ और 4 पंजे देख अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। मासूम को शहर के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है यह बच्चा
महिला को डिलेवरी के लिए शनिवार रात भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह करीब 7 : 35 बजे उसने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनकर ने बताया कि इस तरह का मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। प्रसूता माला के पति ने बताया कि हमने दो बाद सोनोग्राफी कराई थी। उसमें जुड़वा बच्चे बता रहे थे।यूट्यूब चैनल को सस्क्राइब करें :
https://youtu.be/aljnqqGA7NU


