हनीट्रैप का एक वीडियो हुआ लीक, पूर्व मंत्री दिखे रंगरलिया मनाते - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हनीट्रैप का एक वीडियो हुआ लीक, पूर्व मंत्री दिखे रंगरलिया मनाते

न्यूज़ सर्च@भोपाल. हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले में एक वीडियो लीक होने से राजनीतक महकमे में भूचाल आ गया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का है। आप फोटो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा हनी ट्रैप कांड में फंसी महिला श्वेता स्वपनिल जैन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता होने से यह मामला खलबली मचाने वाला है।
लीक हुआ वीडियो आरोपी महिला श्वेता स्वपनिल जैन के द्वारा बनाया गया है, ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन उसे लीक किसने किया इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी श्वेता स्वपनिल जैन के साथ पूर्व मंत्री शर्मा बंद कमरे में किस तरह की हालत में हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा व्यापमं घोटाले में भी आरोपी रहे हैं। वीडियो के वायरल होने से मामले की जांच कर रही एसआईटी भी चौंकन्नी हो गई है। इस वीडियो को लेकर एसआईटी लक्ष्मीकांत शर्मा से पूछताछ भी कर सकती है।

नोट- लगातार खबरों से अपडेट रहने के लिए लाइक करें न्यूज़ सर्च फेसबुक पेज

https://www.facebook.com/113119886751514/posts/159236168806552/

Pages