छॉलीवुड एक्ट्रेस माया पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

छॉलीवुड एक्ट्रेस माया पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ सर्च@भिलाई. छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी पता चला है कि उनपर एसिड अटैक नहीं हुआ। उसे फोन पर धमकी देने वाले आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें एक प्रमोटर सागर साहू और दूसरा रायपुर का रहने वाला लक्की साहू है। इस मामले की तहकीकात के दौरान

पुलिस ने सोमवार को चार संदेहियों को हिरासत में लिया था। वहीं पांचवें संदेही को टीम ने रायपुर से पकड़ा है। फिलहाल पुलिस की शक की सुई फिल्म प्रमोटर्स की ओर घुम रही है। गौरतलब है कि गत 16 नवंबर को उनके भिलाई निवास के पास दो युवकों ने उन पर लाठी से हमला किया था और कोई तरल चीज उनके ऊपर फेंकी थी। शुरू में एसिड अटैक की आशंका जताई जा रही थी लेकिन बाद में पुलिस की पुष्टि में चाय जैसी कोई चीज निकली।

नोट- लगातार खबरों से अपडेट रहने के लिए लाइक करें न्यूज़ सर्च फेसबुक पेज

https://www.facebook.com/113119886751514/posts/159236168806552/

Pages