महिला कलेक्टर ने आधी रात राइस मिल में मारा छापा, सैकड़ों क्विंटल धान जब्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

महिला कलेक्टर ने आधी रात राइस मिल में मारा छापा, सैकड़ों क्विंटल धान जब्त

न्यूज़ सर्च@बेमेतरा. कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले बुधवार-गुरुवार दमियानी रात बेमेतरा के राइस मिल में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कलेक्टर ने राज लक्ष्मी राइस मिल से 211 बोरी धान जब्त किया।
इस दौरान मिल संचालन के कागजातों और धान के स्टॉक की भी जांच की। राइस मिल में छापेमार कार्रवाई से धान कोचिए और मिलरों के बीच हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने कार्रवाई के बाद कहा कि अवैध धान खपाने पर शासन और पुलिस टीम नजर बनाए हुए है।

बारगांव में एसडीएम ने मारा छापा 

जिले के बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारगांव में एसडीएम ने छापेमार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में धान पकड़ा है। करीब 1200 क्विंटल धान ,185 क्विंटल चना ,30 क्विंटल सोयाबीन समेत अन्य अनाज जब्त किया गया है। बेरला एसडीएम दुर्गेश वर्मा ने बताया कि कार्रवाई जारी है। बीती रात शुभम वर्मा के संस्थान में छापा मारा गया था। फिलहाल संस्थान को सीलबंद करके संचालक से पूछताछ की जा रही है।


Pages