रायगढ़ कलेक्टर की बड़ी कारवाई हजारों कुंतल अवैध धान जप्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायगढ़ कलेक्टर की बड़ी कारवाई हजारों कुंतल अवैध धान जप्त

न्यूज सर्च@रायगढ़. रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण करते हुए डूमर मोड़ा स्थित शिवानी बायोटेक में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने हजारों कुंतल अवैध धान जप्त किया। राज्य भर में इस तरह की कार्रवाई जारी हैै। रायगढ़ में की गई यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
 गौरतलब है कि कलेक्टर यशवंत कुमार को सूत्रों से अवैध धान भंडार करने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने तुरंत राजस्व अमले के साथ एक टीम तैयार की और पुसौर विकासखण्ड के डुमरमुड़ा स्थित शिवानी बायोटेक पहुंच गए। उन्हें वहां देख कर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिवानी बायोटेक के गोदाम में 7318 बोरियों में भरा 2865 क्विंटल धान का अवैध भण्डारण मिला। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में किसी एक व्यापारी के पास अवैध धान का भण्डारण मिला है। इस दौरान रायगढ़ के फूड एवं होटल में छापामार कार्यवाही की गई। इसमें 1005 बोरी में भरा 402 क्विंटल धान जप्त किया गया। सभी मामलों में मण्डी एक्ट तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Pages