पराये मर्द के प्यार ने बना दिया पति का हत्यारा, महिला के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पराये मर्द के प्यार ने बना दिया पति का हत्यारा, महिला के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

न्यूज़ सर्च@कोरिया:- एक महिला को पराए मर्द के प्यार ने इतना बंधा बना दिया उसने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं काफी समय से उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ के काली मंदिर रोड में रहने वाले अरविंद चौहान की पत्नी सुधा को सेवरा निवासी रामकृष्ण मिश्रा नामक युवक से प्यार हो गया था। वह उसके प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसके बिना रहना उसको मंजूर नहीं था। फिर क्या दोनों ने मिलकर अरविंद को मौत के घाट उतारने का प्लान बना डाला। सुधा ने 6 फरवरी 2010 को अपने पति के साथ विश्वासघात करते हुए उसे दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब पता चला कि अरविंद की मौत जहर देने से हुई है तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पड़ताल में पता चला कि मृतक की पत्नी सुधा चौहान ने अपने पति को जो दूध पीने के लिए दिया था उसमें जहर मिला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सुधा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जब पुलिस आरोपी प्रेमी रामकृष्ण को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी लगातार पड़ताल कर रही थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम भी बनाई थी। इस टीम में एएसआई लक्ष्मी कश्यप, आरक्षक दीप तिवारी, राजकुमार सेन और प्रमोद यादव को शामिल किया। टीम ने लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय रखा। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी रामकृष्ण मिश्रा अपने घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रामकृष्ण मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें इस मामले में 18 जून 2010 को मृतक की पत्नी सुधा चौहान की गिरफ्तारी हुई थी जो आजीवन कारावास की सजा भुगत रही है।

Pages