सीबीएसई बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, 23 अंक से कम नंबर आए तो होंगे फेल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सीबीएसई बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, 23 अंक से कम नंबर आए तो होंगे फेल

न्यूज सर्च@रायपुर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल यानि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अब सतर्क रहना होगा। सीबीएसई बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा से पहले बोर्ड अपने मार्किंग पैटर्न में बदलाव कर दिया है। नए बदलाव के तहत यदि कोई विद्यार्थी 70 के पूर्णांक में 23 नंबर से कम लाता है तो उसे पास नहीं माना जाएगा।
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने यह आदेश सभी राज्यों में सीबीएसई पैटर्न से संचालित स्कूलों में भेज दिया है। छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक स्कूलों में यह आदेश पहुंचा है। इस आदेश के बारे में सीबीएसई स्कूल के एक प्राचार्य ने बताया कि बोर्ड उ्नहें भी ऐसा आदेश मिला है। इसमें 80 अंक वाले विषयों में 26 अंक और 70 अंक वाले विषय में 23 अंक हासिल करना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक में छह अंक लाना जरूरी है। प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेसमेंट को भी जोड़ा गया है।
प्रैक्टिकल न होने पर होगा इंटरनल असेसमेंट
जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होना है, उनमें इंटरनल असेसमेंट लिया जाएगा। अधिकतर विषयों में 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट रखा गया है। जिसमें छह अंक लाना परीक्षार्थी को अनिवार्य है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी। शिक्षकों ने बच्चों व उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी देने का काम भी शुरू कर दिया है। वॉट्सऐप के जरिए सभी को सूचित किया जा रहा है।

इसी पैटर्न पर होगी प्री बोर्ड परीक्षा

बोर्ड के साथ ही सभी स्कूलों को नए पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे बोर्ड में बैठने से पहले परीक्षार्थियों को नए पैटर्न की जानकारी हो सकेगी। उन्हें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके अंक की जानकारी भी हो पाएगी।

पासिंग मार्क और अंकों के पैटर्न की जानकारी

12वीं बोर्ड में इस बार थ्योरी में पास होने के लिए 80 के पूर्णांक में  26, 70 में 23, 30 में 9 और 60 के पूर्णांक में 19 अंक लाना अनिवार्य किया गया है। इसी तरह प्रायोगिक परीक्षा में 30 के पूर्णांक में 9, 70 में 23 और 40 के पूर्णांक में 13 नंबर लाना अनिवार्य है।

Pages