पामगढ़ - (देवेन्द्र यादव) पामगढ़ के भिलौनी में बाजार चौक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में देर रात तक चले कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के रसखान कहे जाने वाले कवि मीर अली ने अपनी रचना प्रस्तुत की। ग्राम पंचायत भिलौनी में भव्य कवि सम्मेलन में महामानव बुद्ध के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं नारियल तोड़कर महामानव बुद्ध की नमो बुद्ध हे नमो कारा एवं वाक देवी की वंदना से कविता पाठ का आगाज संतोषी श्रद्धा महंत ने किया।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के रसखान कहे जाने वाले कवि मीर अली मीर ने अपनी रचना नंदा जाही के का रे.. के जरिए विलुप्त हो रही ग्रामीण संस्कृति, रिति-रिवाजों और संस्कारों की याद दिलाई। मिट्टी की महक भरी कविता सुनकर सभी भाव-विभोर हो गए।
कवि मीर ने अपनी कविता में खेती-किसानी, पुराने समय में बुजुर्गों, महिलाओं द्वारा उपयोग किए जाने व प्रचलित वस्तुओं की याद दिलाई। उनकी मोहक आवाज में ठेठ छत्तीसगढ़ी शब्दों के साथ काव्य-पाठ सुनकर सभी उपस्थित श्रोता मिट्टी की खुशबू से सराबोर हो गए। डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान की प्रस्तावना का संकल्प कराया गया। पाठ कृष्णा सेन भारती ने हास्य कविता का वाचन केर दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिए। प्रियंका गुप्त प्रिया श्रृंगार रस में कविता का पाठ किया।
कौशल महंत ने किसानों की दिनचर्या को छंद-लय के माध्यम से लोगों को रुबरु कराया। शरद यादव अक्स ने युवा हास्य पर कविता पढ़ी। गजराज महंत हास्य कवि ने मंच का सफ़ल संचालन किया। राकेश भारद्वाज व शिक्षक मित्र मंडल भिलौनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दाऊराम रत्नाकर छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने संविधान की