बिलासपुर पुलिस ने फरार ठेकेदार अतुल शुक्ला पर घोषित किया 10000 का इनाम - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बिलासपुर पुलिस ने फरार ठेकेदार अतुल शुक्ला पर घोषित किया 10000 का इनाम


न्यूज़ सर्च@बिलासपुर:- नगर निगम बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार अतुल शुक्ला पर ₹10000 का इनाम रखा है। पुलिस के मुताबिक जो भी शुक्ला को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या फिर उसकी जानकारी देगा उसकी पहचान गुप्त रखते हुए उसे ₹10000 का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने यह ऐलान अपनी फजीहत बचाने और आरोपी ठेकेदार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए किया है।
गौरतलब है कि बिलासपुर के थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 394/2019 धारा 307, 341, 120 (बी), 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले के आरोपी ठेकेदार अतुल शुक्ला पिछले कई महीनों से फरार है। उसके द्वारा षड्यंत्र कर नगर निगम बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती पर अपने कर्मचारी तापस अग्रवाल, विकी पांडे, अमर साहू और विपिन विश्वकर्मा के साथ मिलकर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। इस जानलेवा हमले में पंचायती बुरी तरह घायल हुए थे। प्रकरण के आरोपी विक्की पांडे, अमर साहू एवं विपिन विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मामले के मास्टरमाइंड ठेकेदार अतुल शुक्ला कई महीनों से फरार है। सिविल लाइन पुलिस हर संभव प्रयास करने के बाद भी फरार आरोपी अतुल शुक्ला पिता सुदामा शुक्ला उम्र 46 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी थाना सिविल लाइन बिलासपुर और तापस अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 40 वर्ष निवासी भारती नगर गली नंबर 4 थाना सिविल लाइन बिलासपुर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस की हो रही किरकिरी के चलते एसपी प्रशांत अग्रवाल अतुल शुक्ला को गिरफ्तार कराने या उसकी जानकारी देने वाले को ₹10 हजार के इनाम की घोषणा की है।


Pages