पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और उनके रिश्तेदारों की बेहिसाब संपत्ति की जांच कराने मुख्यमंत्री से शिकायत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और उनके रिश्तेदारों की बेहिसाब संपत्ति की जांच कराने मुख्यमंत्री से शिकायत

अमगर अग्रवाल के मंत्री रहते कुनकुरी चावल घोटाला, कुनकुनी जमीन घोटाला और टीपाखोल नहर गायब होने जैसे बड़े कारनामे किए जाने की शिकायत

न्यूज सर्च@रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के समय मंत्री पद पर रहते हुए न खुद उन्होंने बेहिसाब संपत्ति बनाई बल्कि उनके परिजन व रिश्तेदारों ने भी अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसके खिलाफ रायगढ़ के प्रबुध्द नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। जिले से कई लोगों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसकी शिकायत कर असंतोष जताया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग की है कि भाजपा शासन में मंत्री रहे नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, कि अचानक वह करोड़पति और अरबपति कैसे बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने राज्य में कुनकुरी चावल घोटाला, कुनकुनी जमीन घोटाला और टीपाखोल नहर गायब होने के मामले में भी विशेष जांच की मांग की है।
इसीलिए बृजमोहन कांग्रेस सरकार में कहलाते हैं 14वें मंत्री! 
 Home MP/CHATTISHGARH इंजन में आग लगने से रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंजन में आग लगने से रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
रायगढ़ जिले के मुरलीधर शर्मा, राजेश पंचाल, हेमराज पटेल, दीपक पेशवानी, संजना शर्मा, जयेश वाघेला, भारत ठक्कर, नितेश अग्रवाल और संजू साहू आदि ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करके प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कुनकुरी चावल घोटाला कुनकुनी जमीन घोटाला और टीपाखोल नहर गायब होने के साथ स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल और अमर अग्रवाल के भाजपा कार्यकाल के दौरान परिवार की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की है।
सलमान सी बॉडी पाने के लिए युवा ले रहे हैं नशे का इंजेक्शन
उन्होंने लिखा है कि 2003 से 2008 के मध्य कुनकुरी चावल घोटाला पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के परिवार से संबंधित है। इसी तरह बहुचर्चित कुनकुनी-जमीन घोटाला भी इसी परिवार से जुड़ा हुआ है। इन दोनों ही मामलों की जांच की मांग खुद मुख्यमंत्री ने विपक्ष में रहते हुए की थी।
 पत्र में आरोप लगाया गया है कि 15 सालों तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा के मंत्री अमर अग्रवाल व उनके परिवार नातेदारों ने बेहिसाब संपत्ति इक_ा की है। उनके द्वारा टिपाखोल नहर तक को गायब कर उसकी जमीन में कालोनी बना दी गई है। जब इस मामले की जांच कराई गई थी तो एसडीएम कार्यालय रायगढ़ से जांच रिपोर्ट सहित दस्तावेज अचानक गायब हो गए थे जो कि यह दर्शाता है कि इसमें गैरकानूनी खेल खेला गया है।

Pages