अब लोगों के साथ-साथ उल्लुओं की सुरक्षा भी करेगी पुलिस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अब लोगों के साथ-साथ उल्लुओं की सुरक्षा भी करेगी पुलिस

न्यूज सर्च@रायपुर. पुलिस अब आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ अब उल्लू की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालेगी। पीएकक्यू से जिले के सभी एसपी को यह फरमान भेजा गया है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई उल्लू का शिकार करते हुए या उसे पकड़ कर रखते हुए पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश उल्लुओं की तस्करी और शिकार को रोकने के लिए दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि उल्लू किसानों का हितैषी पक्षी है। वह किसान की फसल को नुकसान तो पहुंचाता ही नहीं है, साथ ही पसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट पतंगो और चूहों का शिकार कर किसान की मदद करता है। उल्लू की तस्करी और शिकार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को पत्र भेजा है। इस आदेश के बाद पुलिस अधिकारी बात से परेशान हैं कि वह आरोपियों को पकड़े या फिर उल्लू की सुरक्षा करने जंगल जाएं। पुलिस अधिकारी तो इस आदेश को लेकर चुटकुले की तरह ले रहे हैं और मजाक भी बना रहे हैं। एक थाने में में तो यहां तक कहते सुना गया कि अब उल्लू की सुरक्षा करने की ड्यूटी में जाकर टीए डीए बनाना पड़ेगा।

इन जिलों में तस्करी के अधिक आए हैं मामले

सरगुजा, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर और पेंड्रा आदि जिलों में उल्लुओं की तस्करी और शिकार के कई मामले सामने आए हैं। दिवाली के समय तंत्र मंत्र का कार्य करने वालों के चलते उल्लुओं की मांग बढ़ जाती है।

Pages