राधाकृष्ण मंदिर पामगढ़ में एक दिवसी वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राधाकृष्ण मंदिर पामगढ़ में एक दिवसी वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

पामगढ़ - कृष्णा धाम में श्री राधाकृष्ण मंदिर का एक दिवसी वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया रविवार को कृष्णा धाम पामगढ़ में आये पुरोहितों ने विधि विधान पूजनअर्चना पं. नागेस्वर दुबे के द्वारा कराया गया। देवी देवताओं के महास्नान, श्रृंगार के साथ महाआरती कार्यक्रम हुआ। उत्सव के दौरान शाम से किर्तन भजन का आयोजन किया गया।
इसके अलावा मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। राधाकृष्ण मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।
भंडारे में शहर व सोसायटी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर समाज के विभूति द्वय विश्वनाथ यादव को महामंत्री युवा मोर्चा मण्डल मुलमुला बनने पर एवम विजय यादव जिला सचिव nsui बनने पर सम्मानित भी किया गया।
स्थापना दिवस में मुख्यरूप से सोनाराम यादव, ध्वजाराम यादव, बिहारी यादव, किशन यादव पैधार, चितंजन यादव, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मण यादव, मनोज यादव, जितेन्द्र यादव, सतीष यादव, विश्वनाथ यादव, राजकुमार यादव विनोद यादव, विजय, प्रकाश, पवन, अविनाश, आकाश यादव, विजय प्रकाश यादव सहित उपस्थित थे।

Pages