इंडिगो कार में पुलिस को मिला 1 लाख का गांजा,दो तस्कर गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

इंडिगो कार में पुलिस को मिला 1 लाख का गांजा,दो तस्कर गिरफ्तार



न्यूज सर्च@रायपुर:- महासमुंद जिला के थाना सिंघोड़ा पुलिस के द्वारा एनएच 53 पर रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बरगढ़ उड़ीसा की ओर से आ रही एक सफेद कलर की टाटा इंडिगो कार क्रमांक MP20 CB 7464 में 1 लाख कीमत के गांजा सहित दो अन्तराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उक्त संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरगढ़ उड़ीसा की ओर से आ रही एक सफेद कलर की टाटा इंडिगो को रोककर चालक गुड्डा नारायण सोनी पिता स्व0  गौरीशंकर सोनी उम्र 51 साल साकिन बेलबाग तिराहा पारो बाई का बाड़ा थाना बेलबाग जिला जबलपुर म. प्र. तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति राजकुमार कोरी पिता बुद्धसेन कोरी उम्र 33 साल साकिन नई बस्ती नंबर 01 गोहलपुर थाना गोहलपुर जिला जबलपुर म0प्र0 से पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई तो टाटा इंडिगो कार के डिक्की में  अलग अलग 10 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 20 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 01 लाख रूपये को छुपाकर अवैध रूप से उडीसा से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे जिसको जप्त कर दोनों आरोपियों के कब्जे से संयुक्त रूप से 01 नग मोबाईल कीमती 3000 रूपये ,नगदी रकम 4000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली टाटा इंडिगो कार कीमती लगभग 3,50,000  रूपये को जप्त कर आरोपियों के द्वारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 138/19 धारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी  एस0 डी0 बघेल , गुलोचन वर्मा, सरोज बारीक, रमाकांत त्रिपाठी, श्रीकांत भोई ,छत्तर दास पाटिल, सुधीर प्रधान का विशेष योगदान रहा।

Pages