न्यूज सर्च@रायपुर:- राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आज पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य में 3 चरणों मे मतदान होगा। वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।
निर्वाचन 3 चरणों में होगा
28, 31 जनवरी और 3 फरवरी को होगा। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र जारी किए जाएंगे।
पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा। मत पत्रों में फोटो नही होगी। नोटा का ऑप्शन नही होगा। अभ्यर्थियों को साक्षर होना जरूरी है। 27 जिला पंचायत का गठन होगा। 29525 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। 14468763 मतदाता अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। 6 करोड़ मतपत्र की छपाई होगी। लगभग 1 लाख 60 हजार की संख्या में कर्मचारी मतदान दल में होंगे। 50 हजार की संख्या में सुरक्षा के लिए बल लगेगा।


