चुनाव आयोग ने की पंचायत चुनाव की घोषणा…राज्य में आचार संहिता लागू, जाने कितने चरणों में होंगे चुनाव - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

चुनाव आयोग ने की पंचायत चुनाव की घोषणा…राज्य में आचार संहिता लागू, जाने कितने चरणों में होंगे चुनाव


चुनाव आयोग ने की पंचायत चुनाव की घोषणा…राज्य में आचार संहिता लागू, जाने कितने चरणों में होंगे चुनाव 


NEWSSEARCH.IN@रायपुर. पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है. चुनाव घोषणा होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गया है. पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे. 30 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 30 दिसंबर को ही मतदान केंद्रों की सूची और आरक्षण की स्थिति का प्रकाशन होगा। 6 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 7 जनवरी को संवीक्षा होगी, आरओ को संवीक्षा का अधिकार होगा। 9 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 9 जनवरी को ही सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। मतदान 3 चरणों में होगा। पहला चरण 28 जनवरी, दूसरा चरण 31 जनवरी और तीसरा चरण 3 फरवरी को होगा। सामान्य क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक और संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 2 बजे तक मतदान होगा। 

Pages