दलदल में फंसा हाथी लड़ रहा जिंदगी का जंग, 36 घंटा बाद भी नहीं निकाला जा सका - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दलदल में फंसा हाथी लड़ रहा जिंदगी का जंग, 36 घंटा बाद भी नहीं निकाला जा सका

सप्ताह भर पहले पाली के जंगल में एक हाथी का पहाड़ से गिरने से हुई थी मौत

न्यूज सर्च@कोरबा:- वन मंडला कटघोरा अंतर्गत केन्दई वनपरीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरीया के आश्रित मोहल्ला बनखेता पारा मे मंगलवार से दलदल में फसा हाथी ग्रामीणों को आज पता चला जिसकी सूचना पुलिस चौकी वन विभाग कोरबी को सूचित किया गया तब जाकर उड़नदस्ता की टीम द्वारा फंसे हुए हाथी को निकालने का प्रयास शाम 5:00 बजे तक किया गया किंतु दल दल होने के कारण जेसीबी मशीन का घटनास्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा है।
फंसे हुए हाथी को निकालने के लिए दो-दो जेसीबी मशीन लगाया गया है केन्दई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्विनी चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही उड़नदस्ता की टीम घटनास्थल में पहुंच गई है गजराज को निकालने के लिए विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाथी दो झुन्डो में है जिनकी संख्या 40 से 50 बताई जा रही है शाम ढलते ही फंसे हुए हाथी के आसपास पूरा समूह मंडराने लगते है ऐसे परिस्थिति में जेसीबी मशीन का दलदल में बार-बार फसना, घटनास्थल तक पहुंचने भारी परेशानी हो रही है विगत सप्ताह भर पहले पाली के जंगल में एक हाथी का पहाड़ से गिरने से मौत हो गई थी ठीक सप्ताह भर बाद यह दूसरी बड़ी घटना है ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह से पाली कुल्हरीया पीपलडाड, पनऺगवा बगबुडी झिनपुरी बुडापारा कुरथा  इन ग्रामो मैं लगभग एक माह से हाथियों ने डेरा डाल रखा है जिसके कारण लोग रतजगा करने को मजबूर है, हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, ग्रामीणों द्वारा चिल्ला चिल्ला कर उनकी आवाज बैठ गई है किंतु विभाग से नहीं मिल रही उचित सहयोग, लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरों के घरों में सहारा लेने को मजबूर है

Pages