मुख्यमंत्री से यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ ने की मुलाकात - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मुख्यमंत्री से यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ ने की मुलाकात

न्यूज़ सर्च@रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास पर भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ यूएन रेजिडेंट कोआॅर्डिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन ने सौजन्य मुलाकात की। यूएन रेजिडेंट कोआॅर्डिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज रायपुर पहुँची हैं।
        मुख्यमंत्री ने उनके साथ संस्कृति, पर्यटन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  इस अवसर पर मुख्य सचिव आरपी मंडल और संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने राजधानी रायपुर में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव  के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी भी उपस्थित थे।

Pages