जंगल सफारी में शेर की मौत 4 दिन पहले शावक ने तोड़ा था दम - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

जंगल सफारी में शेर की मौत 4 दिन पहले शावक ने तोड़ा था दम


न्यूज सर्च@रायपुर:- राजधानी के अटल नगर में स्थित जंगल सफारी में शेरो की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह 10 वर्ष के शेर निर्भय ने दम तोड़ दिया। निर्भय की मौत किस वजह से हुई, इस बात की जानकारी प्रबंधन छिपा रहा है। मामले में वन मंत्री मोहम्द अकबर ने जांच के निर्देश दिए है।
जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सभी वन्य प्राणियों को बाड़े से बाहर निकाला गया था। शेर के बाड़े में दोपहर तक निर्भय नही दिखा, तो वन्यकर्मी उसे देखने पहुचे। बाड़े के एक कोने में अचेत अवस्था मे निर्भय पड़ा था, तो वन कर्मियों ने सफारी के अधिकारियों को जानकारी दी। सफारी के अधिकारियों के निर्देश डॉक्टरों ने निर्भय की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। सफारी प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अतुल शुक्ला और वन मंत्री मोहम्मद अकबर को दी है।

शावक गुमा की हो चुकी है मौत

5 दिन पहले शेर के शावक गुमा ने दम तोड़ दिया था। उसकी मौत का कारण सफारी प्रबंधन ने इन्फेक्शन बताया था। इसकी रिपोर्ट भी वन मंत्री ने सफारी प्रबंधन से मांगी है।

Pages