6 बेटी की माँ ने बेटे की चाहत में लगाया मौत को गले - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

6 बेटी की माँ ने बेटे की चाहत में लगाया मौत को गले

न्यूज़ सर्च@सारंगढ़ :- सारंगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत कनकबीरा पुलिस चौकी के ग्राम झलमला में 6 बेटी के माँ ने पुत्र की लालसा की कामना पूरी न होने से अग्नी स्नान करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार मृतिका शिवरात्रि बाई 6 दिसंबर को अपने घर मे थी और उसका पति दो दिन पहले अपने बहन के घर देवगांव गया था मृतिका के 6 बेटियां हैं परिवार में सभी खुश रहते थे कभी बेटे की कमी महसूस नही किया लेकिन महिला बेटा पैदा न होने से दुखी रहती थी परिवार वालों ने बेटा बेटी को समान समझकर लालन पालन किया लेकिन महिला ने सुबह साढ़े आठ बजे आत्मघाती कदम उठाया उस दौरान घर मे कोई नही थे बच्चे बाहर खेल रहे थे तभी 6 साल की बेटी हेमा घर मे पानी पीने के लिये गयी तब घर के अंदर आग जल रही थी बच्ची ने बाहर दौड़कर चिल्लाई तब घर के सामने मृतिका के ससुर गांव के मोहनदास के साथ सामुदायिक भवन के पास बैठा था बच्ची की आवाज सुनकर दोनों दौड़कर घर अंदर गये पूरा शरीर मे आग लग गई थी दोनों ने आग बुझाया और कुछ देर में महिला की मौत हो गई पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी गई तो मौके पर पहुँच कर पुलिस ने पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लिया वहीं घटना स्थल का मुआयना किया जहाँ केरोसिन की गंध आ रही थी एवं प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही थी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है जिसकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Pages