अधिकारियों के मौखिक आदेश से परेशान प्रबंधकों ने सौंपा ज्ञापन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अधिकारियों के मौखिक आदेश से परेशान प्रबंधकों ने सौंपा ज्ञापन


नोडल अधिकारी या अन्य कर्मचारी को दें धान खरीदी की जिम्मेदारी

न्यूज़ सर्च@सारंगढ़:-सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी से समिति कर्मचारियों को पृथक करने का ज्ञापन दिया है जिसमें कर्मचारी संघ ने धान खरीदी में कई तरह की मौखिक आदेश से किसान एवं कर्मचारी के बीच असंतोष फैलने का उल्लेख किया है साथ ही किसान संगठनो का भी दबाव बनाने की आशंका जताते हुए धान खरीदी से पृथक कर नोडल अधिकारी या अन्य विभागीय कर्मचारी के माध्यम से धान खरीदी की जवाबदारी देने की मांग करते हुए सोमवार से 9 दिसंबर से सहकारी कर्मचारी संघ ने धान खरीदी कार्य नही करने का ज्ञापन उप पंजीयक को दिया है

Pages