धान खरीदी नीति से परेशान किसान उग्र आंदोलन की तैयारी में जुटेंगे आज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

धान खरीदी नीति से परेशान किसान उग्र आंदोलन की तैयारी में जुटेंगे आज


न्यूज सर्च@सारंगढ़:-

सहकारी समितियों में धान खरीदी नियम में नित नये नये नियम बनाये जाने से परेशान किसान संगठन अब उग्र आंदोलन की तैयारी में जुट गये हैं इस संबंध में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकास खण्ड अंतगर्त कनकबीरा में किसानों रविवार को दोपहर 3 बजे एक सम्मेलन आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार करने जुट रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्र में किसानों के धान आवक टोकन नही काटने,कम खरीदी किये जाने,प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट को साफ्टवेयर के माध्यम से कमी किये जाने सहित धान बेचने के अवसर में कटौती किये जाने के विरोध में सरकार एवं प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने के एकजुट हो रहे हैं।


Pages