ड्राइवर कंडक्टर कर रहे थे गांजा की तस्करी यात्री बस सहित तीन गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ड्राइवर कंडक्टर कर रहे थे गांजा की तस्करी यात्री बस सहित तीन गिरफ्तार


न्यूज सर्च@कोंडागाँव- वाहन चालक के कंडक्टर ने ही यात्री बस को बना लिया तस्करी का जरिया।
कोतवाली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर जांच करवाई शुरू की गई। जांच में मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा बस क्र CG 19 F 0199 में ड्राइवर, कन्डेक्टर, और हेल्फ़र ने मिलकर बस  में गांजा छिपाकर  तस्करी कर रहे थे। सूचना के तस्दीक के लिए पुलिस पार्टी ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया। तो  बस  के दरवाजे पर विशेष एवं  शातिर तरीके से छिपा कर रखा गांजा दिखा। यात्रियों को उनके समान के साथ उतरवा कर बारीकी से चेक करने पर दरवाजे के पीछे 18 पैकेट प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ , संदिग्ध पदार्थ बरामद कर संदिग्ध पदार्थ के विषय मे पूछने पर गांजा होना बताये।

ये हैं आरोपी 

आरोपियों ने अपना नाम ड्रायवर  प्रताप नायर पिता लष्मी नारायण नायर उम्र 37 साल ग्राम कांकेर ,कंडेक्टर  इस्माइल खान पिता उमरदराज खान उम्र 62 साल ग्राम सुपेला भिलाई व हेल्फ़र ने अपना नाम बुध सिंह जैस्वाल पिता लक्छ्मण जैसवाल उम्र 40 साल निवासी नईगढ़ी रीवा मप्र का होना बताया । आरोपियों का यह कृत्य 20 ख नार0 एक्ट का पाये जाने से उक्त  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Pages