18 नवंबर को पुलिस ने वाहन समेत कबाड़ की बनाई थी जप्ती
न्यूज सर्च@सारंगढ़:- रायगढ़ जिला के सारंगढ़ थाना में पुलिस ने एक कबाड़ व्यापारी के यहाँ से कबाड़ी से लदे पिकअप वाहन को जप्त किया लेकिन कबाड़ व्यापारी पर कार्यवाही करने के बजाय उसके यहां ड्राइवर का काम करने वाले एक मजदूर के खिलाफ प्रकरण बनाकर जेल भेज दिया जब उस लड़के ने अपने जुर्म के बारे में पूछा तो पुलिसवालों ने धमकाते हुए चुपचाप बैठने के लिए बोल दिया,उसकी मोबाईल भी छीनकर रख ली गई और उसके बिना जानकारी के उसके ऊपर पुलिस ने कार्यवाई कर दी जिससे बेगुनाह युवक को दो दिन तक जेल में बिताना पड़ा।युवक ने आरोप लगाते हुए एसडीओपी से शिकायत किया है जिसमें उसने गुप्ता कबाड़ी सारंगढ़ के द्वारा बंधुआ मजदूर बनाकर 4 माह तक काम कराने एवं उसकी मजदूरी न देकर मांगने पर प्रकरण में फंसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है उक्त संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धनेश्वर यादव पिता मोहनलाल यादव निवासी दर्राभांठा सारंगढ़ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया है कि वह वाहन चलाना जानता है जिसका लायसेंस भी उसके पास है जो गुप्ता कबाड़ी सारंगढ़ के संचालक भरत गुप्ता और उसके पुत्र आशीष गुप्ता हैं जिसके यहां पिछले चार माह से 8 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी पर ड्राइवर के रूप में काम पर रखा था 4 महीने काम करने के बाद भी मजदूरी नही दिया जिसकी मांग करने पर आजकल देने की बात कहकर टालते रहा दिनांक 18/11/2019 को पुलिस के गश्ती सिपाहियों के द्वारा कबाड़ी दुकान के सामने पीकप में लोड किये गये लोहा के कबाड़ की जांच किये और कबाड़ी दुकान के अंदर जाकर गाड़ी को थाना पहुँचांने के लिए पुलिसवालों के द्वारा बोला गया साथ ही दुकान के संचालक आशीष गुप्ता को पुलिस थाना सारंगढ़ लेकर आयी थी ड्राइवर धनेश्वर ने बताया कि उस दौरान वह दुकान के अंदर सामान इकट्ठा कर रहा था कबाड़ी दुकान से आशीष गुप्ता पिकप को चलाते हुए पुलिस वालों की निगरानी में लेकर गया था कार्यवाही के दिन भी मजदूरी की मांग मेरे द्वारा की गई और मजदूरी नही मिलने पर गाड़ी लेकर नही जाऊँगा बोला गया था जिसके कारण आशीष गुप्ता और उसके पिता भरत गुप्ता ने पिकप में लोड कबाड़ का चालक बताकर गिरफ्तार करा दिया और बाद में न्यायालय इन्होंने जमानत करा दिया युवक ने कबाड़ी भरत गुप्ता और उसके लड़के आशीष गुप्ता पर मजदूरी देने से बचने के लिए षडयंत्र कर प्रकरण में फंसाने का आरोप लगाया है बहरहाल मामला जो भी लेकिन पुलिस द्वारा ड्राइवर पर कार्यवाही कर कबाड़ी पर बिना कोई कार्यवाही के छोड़ना ड्राइवर के बातों में सच्चाई की ओर ही इंगित कर रही है जिसकी अब उच्चाधिकारियों के जांच के बाद ही खुलाशा होगा। इस संबंध में विवेचक सहायक उपनिरीक्षक डीएन साहू से पूछने पर ड्राइवर पर कार्यवाही होना बताया वहीं एसडीओपी जितेंद्र खुंटे ने शिकायत मिलने पर जांच करने की बात कही है।


