बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के गावों में धड़ल्ले से चल रहा जुआ-अवैध शराब, कोई नहीं रोकने वाला
Aazamkhan
NEWSSEARCH.IN@बम्हनीडीह:-थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीशंकर,गोविंदा,सोनाईडीह,पिपरदा और आसपास के गांवों में इन दिनों जुआ व अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। देशी शराब की अवैध बिक्री खुलेआम हो रही है। युवा और बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं। कोचियों और जुआरियों पर पुलिस मेहरबान है।
जुआरियों ने बम्हनीडीह थाना क्षेत्र को अपना ठिकाना बना लिया है।बम्हनीडीह ग्राम के सहित आसपास के दर्जन भर गांवों में अवैध शराब के साथ जुआ का गोरख धंधा जोरों पर चल रहा है।
दूर गाँव तक से आते हैं जुआरी
इन गांवों में जुआ के इतने बड़े-बड़े फड़ हैं कि यहां बाराद्वार, सक्ती, सारागांव, तक के जुआरी जुआ खेलने आ रहे हैं। जुआरी इन गांवों में किसी के घर के अंदर या किसी एक जगह पर फड़ नहीं लगाते, बल्कि जगह बदल-बदल कर फड़ लगाते हैं। बाहर से आने वाले जुआरियों को मोबाइल फोन से नए फड़ की जानकारी दे देते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि फड़ बदलने का आइडिया पुलिस का है। पुलिस की मिलीभगत से ही इतना बड़ा गोरख धंधा चल रहा है। पुलिस ने ही जुआरियों को सलाह दे रखी है कि एक जगह या किसी के घंर के अंदर जुआ न खेलें। ऐसे में लोग शिकायत करेंगे और लोगों के दबाव पर कार्रवाई करनी पड़ जाएगी।
पुलिस अधिकारी का क्या है कहना
बम्हनीडीह क्षेत्र में जुआ चलने की जानकारी नहीं है। यदि इन गांवों में जुआ संचालित हो रहा है तो तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी।
-पद्मश्री तंवर, एसडीओपी चांपा
-----------------
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
मो.7024493999/8103712000

![]() |
| रात भर बड़े पैमाने पर चलता है जुआ का खेल |