रायगढ़ जिले में कहाँ कब होगा पंचायत चुनाव पढ़ें विस्तृत खबर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायगढ़ जिले में कहाँ कब होगा पंचायत चुनाव पढ़ें विस्तृत खबर



त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20
30 दिसम्बर से किए जायेंगे नामांकन दाखिल
तीन चरणों में होंगे मतदान, आदर्श आचार संहिता लागू


न्यूज सर्च@रायगढ़:- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-20 हेतु कार्यक्रम अनुसूची जारी किया गया है। तीन चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में रायगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़ एवं तमनार, द्वितीय चरण में सारंगढ़ एवं बरमकेला तथा तृतीय चरण में लैलूंगा, पुसौर तथा खरसिया शामिल है। मतदान प्रथम चरण 28 जनवरी 2020, द्वितीय चरण 31 जनवरी 2020 एवं तृतीय चरण 3 फरवरी 2020 को होगा। तीनों चरणों का मतदान का समय प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तीनों चरणों के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 30 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2020 को अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 7 जनवरी 2020 को प्रात: 10 बजे से अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2020 को अपरान्ह 3 बजे तक, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 9 जनवरी 2020 को अपरान्ह 3 बजे के बाद, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 9 जनवरी 2020 को अपरान्ह 3 बजे प्रतीक आबंटन के बाद होगा।
मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना के लिए प्रथम चरण 28 जनवरी 2020 मतदान के पश्चात, द्वितीय चरण 31 जनवरी 2020 मतदान के पश्चात एवं तृतीय चरण 3 फरवरी 2020 मतदान के पश्चात होगा। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना के लिए (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण 29 जनवरी 2020 प्रात: 9 बजे से, द्वितीय चरण 1 फरवरी 2020 को प्रात: 9 बजे से एवं तृतीय चरण 4 फरवरी 2020 प्रात: 9 बजे से किया जाएगा।
सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच/सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण 30 जनवरी 2020 को प्रात: 9 बजे से (खण्ड मुख्यालय में), द्वितीय चरण 2 फरवरी 2020 प्रात: 9 बजे से (खण्ड मुख्यालय में) एवं तृतीय चरण 5 फरवरी 2020 प्रात: 9 बजे से (खण्ड मुख्यालय में) तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में (जिला मुख्यालय में) प्रथम चरण 31 जनवरी 2020 प्रात:10.30 बजे से, द्वितीय चरण 3 फरवरी 2020 प्रात:10.30 बजे से एवं तृतीय चरण 6 फरवरी 2020 को प्रात: 10.30 बजे से होगी।

Pages