बिना फसल कटाई किये मंडी में धान बेचने गये किसान पर हुई कार्यवाई - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बिना फसल कटाई किये मंडी में धान बेचने गये किसान पर हुई कार्यवाई



न्यूज सर्च@सारंगढ़

रायगढ़ जिला के सारंगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति अमझर के उप खरीदी केन्द्र मल्दा ब में एक ऐसा किसान मंडी में धान बेचने पहुँचा जिसके खेत की फसल भी नही कटा था जिसकी सूचना मुखबीर के जरिये पुलिस को मिली तो उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर थाना सारंगढ़ सहायक उपनिरीक्षक दिलीपकुमार बेहरा व कुसुम कैवर्त तस्दीक करने पहुँचे जहां पर देवनाथ निषाद पिता जुगरु निषाद निवासी बुदेली मल्दा ब खरीदी केन्द्र में धान बेचने आया था जिसकी ग्राम डोमाडीह अ में खसरा नंबर 64/1 ख रकबा 0.886 हेक्टेयर भूमि पंजीयन था लेकिन किसान देवनाथ अपने फसल की कटाई नही कराया इसके बावजूद 40 बोरी धान बेचने समिति के खरीदी केन्द्र लाया था जिसको पूछताछ करने पर अपने फायदे के लिए बुदेली के कृषक हेमसागर साहू का धान क्रय कर उसी के पिकअप वाहन में मंडी छोड़वाना बताया जिस पर उक्त अवैध की जप्ती की गई वहीं परिवहन में उपयोग की गई वाहन को धारा 279 के तहत कार्यवाही की गई और किसान पर 151 के तहत प्रतिबंधात्म कार्यवाई कर एसडीएम न्यायालय में चालान पेश किया ।

Pages