न्यूज़ सर्च@रायपुर. टिकरापारा थाना अंतर्गत गोदावरी नगर स्थित मकान में दो दिन पहले दो बहनों की हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका मंजू और मुख्य आरोपी सैफ दोनों पति पत्नी थे। उन्होंने सात माह पहले ही रायगढ़ कोर्ट में शादी की थी। घर वालों के दबाव के चलते मंजू सैफ से अलग रहने लगी थी। पुलिस मामले में शामिल अपचारी बालक को जांजगीर स्थित उसके घर और अन्य आरोपी सैफ व गुलाम मुस्तफा को मध्य प्रदेश के सतना जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
मामले का खुलासा करते रायपुर के एसएसपी आरिफ एच शेख और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम पंकज चंद्रा ने बताया कि लिटिल फ्लावर स्कूल गोदावरी नगर टिकरापारा निवासी इंद्रचंद साहू ने डबल मर्डर की सूचना 10 दिसंबर को दी थी। टिकरापारा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकडऩे की योजना बनाई। इस दौरन सीसीटीवी फुटेज वायरल हो जाने से आरोपी अलर्ट हो गए और वह लोग टाटीबंद, दुर्ग फिर वहां से बिलासपुर होते हुए अनूपपुर, शहडोल, मैहर और फिर सतना जाकर छिप गए थे। पुलिस ने मामले में शामिल नाबालिग आरोपी को जांजगीर चांपा जिला पहुंचकर उसके घर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी सैफ व उसके दोस्त गुलाम मुस्तफा को पकडऩे के लिए सतना पुलिस को प्वाइंट दिया। रायपुर और सतना पुलिस ने मिलकर दोनों आरोपियों को बुधवार रात सतना से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें गुरुवार शाम तक रायपुर लाया गया।