टांगी मारकर की पत्नी की हत्या, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

टांगी मारकर की पत्नी की हत्या, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

पामगढ़ -  मुलमुला थाना क्षेत्र के गांव की युवती अमिता ओगरे को उसके पति विजय पासी ने बीती रात टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आज से 3 साल पहले अमिता ओगरे अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश कमाने खाने गई थी। उसी समय अमिता ओगरे की पहचान उत्तर प्रदेश के मोहम्मदपुर थाना गंभीर निवासी विजय पासी से हुई। दोनों ने फिर विवाह कर लिया। उनका लड़का भी हुआ। अमिता ओगरे के पिता ने बताया कि लड़का नशे का आदी था और आए दिन अमिता के साथ मारपीट करता था। अमिता नाराज होकर  कुछ माह पूर्व अपने मायके मूलमुला अपने मां-बाप के पास अपने बच्चे को लेकर  आ गई। 12 दिन बाद विजय पासी आया और शनिवार की रात टंगिये से अपनी पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त अमिता की मां घर में थी। पिता धान कटाई के काम से जेतपुर गया था। जब सुबह घर आया तब अपनी बेटी के मृत शरीर को देख कर भौचक्का रह गया और इसकी सूचना मुलमुला पुलिस को दी। मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची। पामगढ़ नायब तहसीलदार और ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर व टीम बनाकर अपराधी की पतासाजी के लिए उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी कर रही है।

Pages