न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली :- रिलायंस ने अपनी ब्रांडेड सर्विस branded service रिलायंस जियो फाइबर Reliance jio fibre में बड़ा फेरबदल करने का फैसला लिया है। जिओ जो अपने ग्राहकों को Jio Fiber की सर्विस प्रीव्यू ऑफर के तहत फ्री में दे रही थी उस प्रीव्यू ऑफर को कंपनी ने बंद कर दिया है।
रिलायंस ने अपनी Jio Fiber की सर्विस प्रीव्यू ऑफर को देश भर में कमर्शियली लॉन्च किया था। इससे पहले रिलायंस जियो देश भर में रिलायंस जियो फाइबर की प्रीव्यू ऑफर यूज करने वाले उपभोक्ताओं को अब पेड प्लान में डाल रहा था। आपको बता दें कि रिलायंस के इस प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को एक हजार Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ हर महीने 1100 GB डाटा मिलता था। प्रीव्यू ऑफर बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को अब यह प्लान खरीदना होगा।
इस तरह के हैं प्लान
Reliance JioFiber के प्लान की बात की जाए तो शुरुआती प्लान 699 रुपये प्रति माह है। इसमें 100 Mbps स्पीड के साथ 100 GB डाटा मिलेगा। Jio इस समय इस प्लान पर 50GB एक्सट्रा डाटा दे रही है। दूसरा प्लान 849 रुपये प्रतिमाह का है। इसमें 100 Mbps स्पीड के साथ 200 GB डाटा और 200 GB बोनस डाटा मिल रहा है। तीसरा प्लान 1,299 रुपये का है। इसमें आपको 250 GB Mbps स्पीड के साथ 500 GB डाटा और 250GB एक्सट्रा डाटा मिल रहा है। 2,499 रुपये प्रतिमाह के चौथे प्लान पर आपको 500 Mbps स्पीड के साथ 1,250 GB डाटा और 250GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।
इन प्लान को भी समझें
ऊपर के 4 प्लान के साथ ही रिलायंस दो अन्य प्लान लेकर भी आया है जिसे उपभोक्ता यूज ले सकते हैं। इसमें पहला प्लान 3,999 का है इसमें 2,500 GB डाटा और 8,499 वाले प्लान में 5,000 GB डाटा मिलेगा। दोनों ही प्लान में आपको 1Gbps की स्पीड मिलेगी।


