"ओ गोरिये गोली चल जायेंगी" गाने पर शराब के नशे में धुत्त युवक ने की ताबडतोड़ फायरिंग''
आशीष उपाध्याय@मऊ/चित्रकूट:- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले अंतर्गत मऊ थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में प्रधान की बेटी की शादी में डांस पार्टी के नाच गाने के दौरान ताबडतोड़ गोलियां चलीं। इस दौरान एक गोली महिला डांसर के जबड़े में लगी और वह बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़ी। यह देख वहां हडकंप मच गया। अफरा तफरी में बराती दो सगे भाई भी मामूली रूप से घायल हुए। जब वहां से तमंचा लेकर आरोपी भागने लगा तो कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने आकर उसे छुड़ा दिया और आरोपी भाग गया। डांसर को तत्काल मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया है। अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।डांस पार्टी हमीरपुर जिले के भरूआ गांव की थी।
टिकरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर सिंह की पुत्री सपना की शादी का कार्यक्रम शनिवार को चल रहा था। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराहमाफी गांव के शिव प्रताप के पुत्र अशोक पटेल बारात लेकर आए थे। गांव के खेत के पास स्थित जनवासे में भरूआ सुमेरपुर से मंगाए गए डांस पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी में बारातियों व घरातियों में कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर रात लगभग साढे 11 बजे तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे डांसर हीना पत्नी पूना निवासी भरुआ सुमेरपुर व मिथलेश, कमलेश पुत्रगण दौलतराम घायल हो गए। सूचना मिलते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी व मऊ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और आनन-फानन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज फिर वहां से लखनऊ रेफर किया है। इधर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को सुबह चार बजे के बाद वैवाहिक कार्यक्र्तम संपन्न हुए। पुलिस की मौजूदगी में ही विदाई कराई गई।



