संघ के सदस्यता एवं कार्ड के नवीकरण के संबंध में की गयी चर्चा
जांजगीर-चाम्पा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला ईकाई की बैठक जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के सदस्यता एवं कार्ड के नवीकरण के संबंध में विशेष चर्चा की गयी। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ संरक्षक उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ जिले एवं प्रदेश का सबसे बड़ी संगठन है, जिसे और मजबूत बनाने के लिए हमें संगठित होकर संघ में ईमानदारी के साथ कार्य करना है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज थवाईत और महासचिव देवेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का कार्ड नवीनीकरण के लिए आगामी 10 दिसम्बर तक फार्म भरकर रायपुर भेजना है। वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ में जुड़ने के लिए सदस्यों के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से संजय राठौर, पुरूषोत्तम राठौर, जिला मीडिया प्रभारी हरीश राठौर, पामगढ़ ब्लाॅक के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, बलौदा ब्लाॅक के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सारथी, मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र गबेल, मुकेश तिवारी, दुर्गेश राठौर, मुरली नायर बलराम राजपूत, जैजैपुर से ब्लॉक जगन्नाथ चन्द्रा, डभरा ब्लाॅक के अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी, उदय हरबंश, धनजित सिंह ठाकुर, पकंज दुबे, सन्नी यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
---------------------