सैमसंग ने लांच किया मुडऩे वाला स्मार्टफोन, वह इतनी कम कीमत में - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सैमसंग ने लांच किया मुडऩे वाला स्मार्टफोन, वह इतनी कम कीमत में

न्यूज़ सर्च@रायपुर. स्मार्टफोन लांच करने में भारत में अपनी बादशाहत कायम रखने वाली कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ने अब तक का सबसे स्मार्ट और खूबसूरत फोन लांच कर दिया है। यह फोन फोल्डेबल अर्थात मुडऩे वाला स्मार्टफोन है। (Foldables Smart phone) इसकी लॉचिंग को लेकर लोगों को काफी समय से इंतजार था। इस दौरान कई फोन गैलेक्सी ने लांच किया, लेकिन उसके द्वारा लांच किया गया यह फोल्डेबल फोन काफी खूबसूरत है। इसे वल्र्ड का सबसे खूबसूरत फोन भी कहा जा सकता है।
सैमसंग ने सबसे पहले गैलेक्सी फोल्ड (Samsung folds galaxy) को पेश किया था। इसकी कीमत एक लाख 64 हजार रुपए थी, जो हर किसी के पहुंच से बाहर था। अब दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन भी लांच हो गया है। इस फोन का नाम एस्कोबार वन (Escobar Fold 1) है और इसकी कीमत महज 349 डॉलर यानी करीब 24,971 रुपए है। इस फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि इतनी कम कीमत में लोग इस फोन को हाथों-हाथ लेंगे।
इस तरह के होंगे फीचर्स
एस्कोबार वन (Escobar Fold 1) के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा और दमदार परफॉर्मेंस (Strong performance) के लिए इसमें 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज (512 GB storage with RAM) दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस फोन में 7.8 इंच की दो डिस्प्ले दी गई हैं जिन्हें ओपन करके इस फोन को टैब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है। यह फोन काफी हद तक Huawei Mate X की तरह दिखता है। कंपनी का इस फोन को लेकर दावा है कि यह कभी टूटेगा नहीं।

Pages