न्यूज़ सर्च@रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा दो ऐसे सवाल पूछ दिए कि वह उन्हीं के लिए सिरदर्द बन गया है। उन्होंने आईएएस अधिकारियों के विदेश यात्रा और उसकी अनुमति को लेकर सवाल पूछा तो पूरा आईएएस महकमा उनसे नाराज हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने नॉन घोटाले को लेकर भी सवाल कर डाला, जबकि यह दोनों ही कार्य उन्हीं के कार्यकाल में हुए हैं। आईएएस अधिकारियों का कहना है कि जो भी अधिकारी विदेश यात्रा में गए है वो
पूववर्ती सरकार की अनमुति से स्वयं के खर्चे पर विदेश भम्रण में
गए है। आईएएस एसोसिएशन जल्द ही इसे लेकर बैठक बुलाने वाला है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि वह डॉ. रमन के इस सवाल का किस तरह से जवाब देंगे।
इसे लेकर आईएएस अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के द्वारा जारी सर्कुलर क्रमांक 11019/06/2001-AIS-III दिनांक 5 दिसंबर 2007 में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि आॅल इंण्डिया सर्विसेस के लिए निजी रूप से विदेश यात्रा के लिए अनुमति की जरूरत नही है।
विधानसभा में डाॅ. रमन सिंह द्वारा अपने ही कार्यकाल के दौरान आईएएस अधिकारियों के विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न में वे स्वयं ही बूरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने पिछले 15 सालों में उनकी सरकार में उन्ही की सेवा में लगे अधिकारियों की निष्ठा पर सवालिया निशान लगाया है। इसी तरह डाॅ. रमन सिंह विधानसभा में एक और प्रश्न नाॅन घोटले पर भी पूछ गए अपने ही प्रश्न पर स्वंय ही घिर गए।
जिसमें उन्होंने पूछा था कि हाईकोर्ट में दायर नान प्रकरण में पीआईएल में शासन ने किन किन निजी वकीलों को नियुक्त किया है। क्या इनके लिए शासकीय विमान का उपयोग किया गया है। यह प्रश्न भी डाॅ. सिंह पर भारी पड़ गया जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जबाव में यह कहा कि नाॅन की डायरी में सीएम सर, और सीएम मैडम कौन है, यह जानने के लिए हमने एसआईटी का गठन किया है। पहले इस मामले की पूरी जांच
होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सहायता केंद्र में मिला लड़की का शव
रायगढ़ में गैर कांग्रेसियों को दिया जा रहा पार्षद का टिकट, प्रदेश प्रभारी पुनिया से शिकायत

यह लिंक भी पढ़ें-
आखिर किस कारण से जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियांपुलिस सहायता केंद्र में मिला लड़की का शव