आखिर किस कारण से जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

आखिर किस कारण से जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां

आईटीबीपी बटालियन के जवान ने कैंप पर चलाई गोलियां 6 की मौत

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- नारायणपुर जिले में आईटीबीपी बटालियन 45 के जवान जब सुबह बैठे आपस में बात कर रहे थे, तभी एक जवान ने अपनी एके-47 से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 5 जवान मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने रास्ते में दम दिया। दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 6 जवानों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईटीबीपी के जवानों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि किस वजह से यह स्थिति बनी इसकी जांच होनी चाहिए।
मारे गए सभी जवान आईटीबीपी 45 बटालियन के जवान हैं। जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। विवाद बढ़ने पर एक जवान ने अपने साथियों पर एक-47 रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना की चपेट में कई जवान आ गए। 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक जवान ने दम तोड़ दिया। नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने 6 जवानों की मौत की पुष्टि की है। बाकी के दोनों जवानों को अब बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने घटना की जांच का आदेश दे दिये हैं।

इन जवानों की हुई मौत

1- मसुदुल रहमान-प.बंगाल
2- महेंद्र सिंह-हिमाचल प्रदेश
3- सुरजीत सरकार-प.बंगाल
4- दलजीत सिंह-पंजाब
5- विश्वनाथ महतो-प.बंगाल
- बीजीश-केरला

यह जवान हैं गंभीर रूप से घायल

1- उल्लास-केरला
2- सीताराम दून-राजस्थान

Pages