*बड़ी खबर*
आशीष उपाध्याय@चित्रकूट:- लगता है देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैंं। बेटियों की सुरक्षा को लेकर जहां देश के प्रधानमंत्री दंभ भरते हैं। इसके बाद भी कहीं किसी बेटी की हत्या, बलात्कार या फिर वह हर रोज बदनियति का शिकार हो रही है। हद तो यह कि वह पुलिस चौकी (सहायता केंद्र) में भी सुरक्षित नहीं है। कोई भी उनकी हत्या करके चौकी में शव फेंक जा रहा है और पुलिस को खबर तक नहीं लगती है।ताजा मामला चित्रकूट के बरगढ़ थाना अंतर्गत घाटी में बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र का है। यहां एक युवती की लाश मिली है। उसकी किसी ने बेरहमी से हत्या की है। बलात्कार की भी आशंका जताई जा रही है। लाश में गोलियों के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का समझ में आ रहा है। इस घटना ने धर्म नगरी को झकझोर कर रख दिया है।
घाटी में लड़की की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। राहगीरों द्वारा ख़ाकी को दी गई सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अंकित मित्तल ने इसे महज़ हत्या बताया है और बलात्कार जैसी घटना से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना ही की सच्चाई से पर्दा उठ पायेगा।


