कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस की स्थापना दिवस और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दावेदारी की ठोंकी ताल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस की स्थापना दिवस और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दावेदारी की ठोंकी ताल


न्यूज सर्च@सारंगढ़

कोसीर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मरार पटेल धर्मशाला सारंगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना दिवस की बधाई संदेश देते हुए कांग्रेस के नीति निर्देशो और कुर्बानियों पर अपनी स्पष्ट राय देते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों की ताकत सबकी एकजुटता को बताया और जिस तरह से विषम परिस्थितियों मे हमारे कार्यकर्ता कार्य करते हैं ऊंच-नीच प्रेस्टीज सभी को नजरअंदाज कर अंत में एक मंच में नजर आते हैं यही सारंगढ़ कांग्रेस की ताकत है और इसका बखान जिला और प्रदेश कांग्रेस स्तर पर होता आया है। जन गण मन के राष्ट्रगान के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उसके पश्चात उक्त आहूत बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य के दावेदारों ने अपना परिचय देते हुए चुनावी रणनीति के साथ आवेदन फार्म जमा किया जहां जिला पंचायत क्षेत्र के 7 में सर्वप्रथम कांग्रेसी नेता नंदराम लहरें ने अपनी धर्मपत्नी प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती बैजंती नंदू लहरें को जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा और उन्होंने पूर्व में कांग्रेस को सहयोग कर विगत चुनाव में अपनी सक्रिय उपस्थिति पर सबका ध्यान आकर्षित किया उसी क्षेत्र से प्रदेश सदस्य घनश्याम मनहर ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।
क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती विजय बसंत क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज श्रीमती  सुरेंद्र जांगड़े क्षेत्र क्रमांक 10 से महेंद्र गुप्ता एवं गोल्डी नायक ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने के साथ ही पार्टी दिशा निर्देशन के पालन करने पर अपनी राय रखी।
वही जनपद सदस्य सारंगढ़ के वीडीसी प्रत्याशी के रूप में 1 से 25 क्षेत्रों के जनपद सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए चुनाव लड़ने की बात पार्टी फोरम में रखी मंच को चुनाव के संबंध में पार्टी के दिशा निर्देशों उद्देश्यों अनुशासन की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, पूर्व जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला प्रवक्ता गोल्डी नायक ने सभी को संबोधित किया कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चंद्र, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, परमानंद पटेल,दारा सिंह जांगड़े,गोपाल केडिया,राकेश पटेल,विजय बसंत,छेदु राम साहू अशोक वर्मा,राम सिंह ठाकुर शुभम बाजपेई,दुर्गेश स्वर्णकार,मनमोहन पटेल,परमानंद डेजारे,चंद्र कुमार नेताम, चमरू भारती, नेताम जी, दिनेश बंजारे, चंद्रशेखर रात्रे,मिलन दास महंत, मुन्ना पटेल, रमेश पटेल,दिलीप शर्मा ,अशोक अग्रवाल, बोधराम साहू,शत्रुघन निषाद, नूतन थवाईत,रामदास खुराना,लाल बहादुर, सतीश श्रीवास, हेमंत चंद्र, राजेश भारद्वाज,रोहित महिलाने,कुशल साहू, कृष्णा साहू,कुलदीप पटेल,जग्गू ठाकुर, नरेश चौहान आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए

Pages