6 जनवरी को नव निर्वाचित पार्षद लेंगे शपथ फिर होगा महापौर के लिए मतदान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

6 जनवरी को नव निर्वाचित पार्षद लेंगे शपथ फिर होगा महापौर के लिए मतदान

स्पीकर सहित अपील समिति के सदस्य भी चुने जायेंगे

न्यूज सर्च@रायगढ़:- नगरीय निकाय निर्वाचन के परिणामों की घोषणा पश्चात नगर पालिक निगम रायगढ़ के आम निर्वाचन 2019 में निर्वाचित समस्त पार्षदों के शपथ ग्रहण तथा प्रथम सम्मेलन जिसमें महापौर, अध्यक्ष (स्पीकर) तथा अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन 6 जनवरी 2020 दिन सोमवार को नगर पालिक निगम रायगढ़ में किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह निगम प्रांगण में प्रात: 9 से 10.30 बजे तक चलेगा। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 11 से 12 बजे तक नगर पालिक निगम रायगढ़ के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में महापौर, अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति हेतु अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जायेंगे। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा। नाम वापसी के बाद दोपहर 1.15 बजे वैध नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1.15 बजे से 2 बजे तक उक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु मत पत्रों को तैयार किया जाएगा। मतपत्र तैयार होने के बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक मतदान किया जाएगा व शाम 4 बजे से मतगणना चालू होगी, जिसके उपरांत परिणाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण के अतिरिक्त निर्वाचन के सारे कार्यक्रम नगर पालिक निगम रायगढ़ के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में होंगे।

Pages