न्यूज़ सर्च@रायपुर. कटघोरा वन मंडल के कुल्हरिया में दलदल में फसी मादा हाथी की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। शासन ने वहां के प्रभारी डीएफडीडी संत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में ही मुख्य वन संरक्षक वन मंडल (वन्यप्राणी) बिलासपुर पीके केसर (भा.व.से.) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शासन से जारी आदेश के मुताबिक कटघोरा वनमंडल के प्रभारी dfo डीडी संत ने जानकारी के बाद भी कुल्हरिया गांव में कीचड़ में फसी मादा हाथी को बचाने में कोई प्रयास नहीं किया। इस लापरवाही के चलते मादा हाथी की मौत हुई है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 के उल्लंघन बताते हुए संत के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। वहीं पीके केसर (भा.व.से.) को उक्त घटना के लिए शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता तथा लापरवाही बरतने का दोषी पाया है। जिसके चलते अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम-1968 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें सात दिन के अंदर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है।
इन्हें भी पढें
अभिनेता कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या
ब्रिज के नीचे फंस गया प्लेन, ट्रक ड्राइवर के छूटे पसीने
वन विभाग की लापरवाही से दलदल में फंसे हाथी ने तोड़ा दम
दलदल में फंसा हाथी लड़ रहा जिंदगी का जंग, 36 घंटा बाद भी नहीं निकाला जा सका