न्यूज सर्च@रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पड़ोसी राज्य ओड़िसा के दौरे पर गये हुये थे। वहां से लौटते समय उनके हेलीकाप्टर का ईंधन समाप्त हो गया। ईंधन भरने के लिए जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। ईंधन भरने के बाद जैसे ही हेलिकॉप्टर नेे उड़ान भरी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका। इसके बाद मजबूरी में सीएम को सड़क मार्ग से रायगढ़ बरमकेला सारंगढ़ होते हुये रायपुर रवाना होना पड़ा। घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट है ।
 |
| फ़ाइल फोटो |
सड़क मार्ग से निकला सीएम का काफिला