अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में संस्कार स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में संस्कार स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में संस्कार स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी


जैजैपुर  उदयपुर राजस्थान में
अन्तर्राष्ट्रीय सोतो कान कराटे  प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।


 उक्त प्रतियोगिता में, जांजगीर चाम्पा जिले के अंतर्गत संस्कार विद्या मंदिर के छात्र मनोज साहू पिता निर्मल साहू एवं जीवन दास पिता कांशी दास कक्षा 11वीं ने बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।साथ ही अन्य दो छात्रों मुकेश पलांगे पिता जीवन लाल एवं नमन पटेल पिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 


इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक कांशी राम चन्द्रा, आर .एस. बैष्णव एस. सिंह, बी. एस. चौहान किशोर चन्द्रा, बलराम साहू,ओम प्रकाश महंत सहित सभी विद्यालय परिवार ने इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pages