न्यूज़ सर्च@बचेली:- मासूम बच्चियों को अगवा करनेवाले आरोपी को लोगों ने पहले तो पकड़ कर जमकर धुनाई की फिर उसको थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि विगत 3 दिनों से अलग अलग इलाकों से कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जा रहा था। एक आरोपी को एक दम्पति ने अपनी बच्ची को साथ ले जाते पकड़ा भी था पर उसे छोड़ दिया था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बुरी नियत से एक और बच्ची को अपना शिकार बनाया था। मासूम ने खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और परिजनों के पास जाकर आपबीती बताई । जिसके बाद परिजन आरोपी की तलाश में थे। कुछ स्थानीय लोगों की निशानदेही और शिनाख्त करने के बाद आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को थाने पहुंचाय ले जाया गया। आरोपी दंतेवाड़ा के मेटापाल का रहनेवाला है जिसका नाम मुन्ना भास्कर बताया जा रहा है। वह ट्रक क्लीनर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 , 363,पोस्को एक्ट 12 के तहत कार्यवाही करते मामल दर्ज कर लिया है ।