अपूर्ण शौचालय शौचालय निर्माण को पूर्ण बताकर सरपंच सचिव ने निकाल ली राशि।
शिकायत के बाद जांच करने पहुचे जांच दल ने की दोषियों के ऊपर कार्यवाही की अनुसंशा
जैजैपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण में जमकर धांधली और आधे अधूरे निर्माण कार्य कराकर सरपंच और सचिव ने जमकर गड़बड़ी किया है। इसका खुलासा आज जनपद पंचायत के द्वारा गठित जांच टीम के जांच में सामने आई। दरअसल, यह पूरा मामला जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया में बने शौचालय निर्माण के जांच के बाद खुलासा हुआ। बता दें कि बीते सप्ताह पंचायत के लोगों ने बड़ी संख्या में जनपद कार्यलय पहुँच कर पंचायत के सरपंच और सचिव के ऊपर शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, जिसमे पंचायत में बने शैचालय निर्माण की जांच प्रमुख थी। जिसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ ने जांच दल गठित कर पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी। तब पंचायत में बने शौचालय निर्माण की जांच शुरू की तब जांच दल के सामने गांव के लोगों ने पूरे गांव में बने शौचालय को जांच को दल को बताई। वही पंचायत के सचिव ने बताया कि पंचायत में एसबीएम के तहत 49 और पंचायत द्वारा 246 शौचालय का निर्माण कराने की बात कही। जबकि जांच में अनेक शौचालय पूर्ण रूप से बना ही नहीं है। कई शौचालय में गड्ढे नही है तो किसी मे दीवाल तक नही है। जिसके बाद जांच दल ने मौके पर उपस्थित लोगों के सामने पंचनामा बनाकर दोषयों के ऊपर कार्यवाही करने के साथ ही वसूली करने की बात कही। अब देखना होगा कि शासन के जिम्मेदार अधिकारी कब तक शासकीय राशि मे गफलत करने वाले सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही करती है।


