हनी ट्रैप मामले की आरोपी प्रीति पहुंची एसपी कार्यालय : देखें वीडियो - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हनी ट्रैप मामले की आरोपी प्रीति पहुंची एसपी कार्यालय : देखें वीडियो

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- हनी ट्रैप मामले की आरोपी प्रीति तिवारी  सोमवार  सुबह रायपुर एसपी कार्यालय पहुंची। प्रीति ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।
 प्रीति ने बताया कि केतन साह नाम के व्यक्ति ने साल 2012 में उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद वह उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा और उसके साथ बलात्कार करता रहा। बार-बार धमकी और शारीरिक शोषण से तंग आकर प्रीति ने इस मामले की शिकायत खमारडीह थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने ना तो कोई जांच की और ना ही इस पर कोई कार्रवाई की। प्रीति ने सीएसपी खमारडीह सुनील तिवारी पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी आरिफ शेख ने प्रीति को न्याय देने और मामले की सही जांच करने का आश्वासन दिया है।


Pages