एकतरफा प्रेम करने वाले ने महिला पर किया जानलेवा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

एकतरफा प्रेम करने वाले ने महिला पर किया जानलेवा

हमला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

न्यूज़ सर्च@कोरबा. कोरबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर हंसिया से वार कर दिया। उसने महिला पर हसिया से सैकड़ों वार किए, जिससे वह खून से लतपथ हो गई। महिला की चींखे सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और आरोपी को पकड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने आरोप में अपराध दर्ज कर लिया है।
घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। मुंगेली जिले की रहने वाली महिला यहां स्लम एरिया में काफी समय से रह रही थी। उसके घर मुंगेली के ही रहने वाले इंद्रपाल टोंडे का आना-जाना था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब महिला अपने घर में अकेली थी, तभी इंद्रपाल वहां पहुंचा। उसकी महिला से पुराने विवाद को लेकर विवाद हो गया। इससे इंद्रपाल इतना गुस्से में आ गया कि उसने हसिया से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने हसिया से महिला के चेहरे और हाथ पैर में कई वार किए। इससे महिला का चेहरा, हाथ, पैर और सिर खून से लथपथ हो गए। बचाव के लिए महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि महिला कुछ माह पहले मुंगेली से सीएसईबी चौकी क्षेत्र के एक स्लम बस्ती में रहने आई है। इंद्रपाल टोंडे महिला से एकतरफा प्रेम करता था। कुछ दिन पहले इंद्रपाल ने चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने गत 4 अक्टूबर को इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी में की थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने इंद्रपाल के खिलाफ आईटी एक्ट और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया था। आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 4-5 दिन पहले इंद्रपाल जेल से छूटकर घर आया और महिला से बदला लेने की फिराक उसके घर पहुंचा था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है  कि स्थिति में सुधार होते ही पीडि़ता का बयान दर्ज  किया जाएगा।

दिल दहला देने वाला बना वीडियो

जब आरोपी महिला के ऊपर हसिया से वार कर रहा था तब कोई उसकी वीडियो बना रहा था। यह दिल दहला देने वाला वीडियो बनाने वाला यदि बड़ा है तो वह भी किसी आरोपी से कम नहीं। क्योंकि यदि वह वीडियो बनाना छोड़कर महिला को बचाता या लोगों को बुलाता तो शायद उसकी जान बच जाती। उसने ऐसा नहीं किया, जो कि मानवता के खिलाफ है।

Pages