न्यूज सर्च@सारंगढ़:- धान खरीदी नीति की वजह से किसान तो परेशान है ही अधिकारी कर्मचारी भी हलाकान हो रहे हैं लेकिन सारंगढ़ विकास खण्ड में धान खरीदी को लेकर बवाल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है यहां खरीदी व्यवस्था में लगे नोडल अधिकारी के रूप में कृषि विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है लेकिन सहकारी समिति कर्मचारियों के बीच समन्यव स्थापित नही हो पा रहा है प्रबंधक व फड़ प्रभारी अपने मन मुताबिक काम कर नोडल अधिकारी को दरकिनार कर रहे हैं इसी वजह से कृषि विस्तार अधिकारी धान खरीदी में काम करने से पीछे हटना चाहते हैं इसमें दानसरा समिति के उप खरीदी केन्द्र बटाउपाली ब में पहली बार धान खरीदी की ड्यूटी करने वाली नोडल अधिकारी समीरा पैकरा एवं फड़ प्रभारी का मामला अच्छा बहाना मिल गया दरसल सेवा सहकारी समिति दानसरा के उप खरीदी केन्द्र बटाउपाली ब के फड़ प्रभारी के खिलाफ नोडल अधिकारी महिला ग्रामीण कृषि अधिकारी ने बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत सोमवार को किया जिसकी देर रात पुलिस ने फड़ प्रभारी के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया वहीं सहकारिता विभाग ने फड़ प्रभारी हटा दिया इसके बावजूद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र में उपस्थिति न देकर दोपहर लगभग 1 बजे एसडीएम चंद्रकांत वर्मा आईएएस के चेम्बर में पहुँचकर समीरा पैकरा के मामले की कार्यवाही के संबंध में सवाल किया तब धान खरीदी व्यवस्था को छोड़कर आने पर एसडीएम भड़क गये और सख्ती दिखाते हुये कार्यवाही करने का भय दिखाया और किसी एक को रुकने को बोलकर सबको वापस जाने को कहा जिससे ग्रामीण कृषि विस्तार सह नोडल अधिकारी संघ खफा हो कर अधिकांश लोग एसडीएम चेम्बर से बाहर निकल गए इस दौरान ज्ञानी जोल्हे और एसडीएम बीच अचानक से हो हल्ला शुरू हो गया आसपास मौजूद वकील भी आ गये वहीं एसडीएम कार्यालय की उक्त वाकया पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब इसमें शामिल एक आरईओ ने एसडीएम पर जाति सूचक गाली गलौच एवं मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग कर दी साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को सामाजिक रंग में रंगने का प्रयास भी शुरू हो गया मिली जानकारी के अनुसार नोडल अधिकारी संघ एसडीएम की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास भी पहुँची लेकिन वहाँ इनकी बात सुनने से कलेक्टर ने मनाकर सभी कार्य बंद कर धान खरीदी को सुचारू एवं निर्बाधगति से करने की हिदायत दी है।
फड़ प्रभारी हुई प्रतिबंधात्म कार्यवाई
सहकारी समिति दानसरा के उप खरीदी केन्द्र बटाउपाली ब के फड़ प्रभारी गोकुल पटेल के खिलाफ पुलिस ने प्रारंभिक रूप से प्रतिबंधात्म कार्यवाई करते हुये 151,107,116 के तहत एसडीएम न्यायालय में गिरफ्तार कर चालान पेश किया जहां से जेल भेज दिया है वहीं धारा 509 के भी पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।बहरहाल इस कार्यवाही से हड़कम्प मची हुई।
क्या कहते हैं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
समीरा पैकरा एवं धान खरीदी में नोडल अधिकारियों की समस्याओं के मामले को लेकर सभी आरईओ एसडीएम से मिलने गये थे वहां हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया मुझे जाति सूचक गाली देकर एसडीएम द्वारा दो झापड़ मारा।
ज्ञानी जोल्हे,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
क्या कहते हैं एसडीएम
धान खरीदी व्यवस्था को छोड़कर आने पर कार्यवाही करने की सख्ती दिखाया तो झूटी आरोप लगा रहे हैं।
चंद्रकांत वर्मा,आईएएस


