भारसाधक अधिकारी मंडी सचिव को दिये तैयारी के निर्देश
न्यूज सर्च@सारंगढ़:- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू की गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी समर्थन मूल्य अंतर्गत किसानों से मार्कफेड एवं प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन की जा रही है जिसमें किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल ही समिति द्वारा शासन के निर्देशन पर खरीदी जा रही है औसतन 10 क्विंटल धान की उपज किसानों के पास शेष बच रही है जिसके क्रय - विक्रय की व्यवस्था मंडी अधिनियम के प्रावधान के अनुसार किसानों के धान विक्रय करने की व्यवस्था मंडी प्रांगड़ करने के निर्देश प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन(मंडी) बोर्ड द्वारा 9 दिसंबर को जारी की गई है ज्ञातव्य है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले ही टीम गठित कर अवैध रूप से धान भंडारण एवं परिवहन पर कार्यवाही होने से किसानों की शेष धान की उपज को बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व्यापारी किसानों का धान लेने से परहेज कर रहे हैं कोई ले भी रहा है तो बहुत कम कीमत 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल की दर खरीद रहा है इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था अब वर्षों से बंद पड़े कृषि उपज मंडी के फिर से क्रय विक्रय प्रारंभ होने से उसी दिन धान का उठाव के साथ साथ भुगतान भी मिलेगा इसकी तैयारी के लिए किसान एवं व्यापारियों की बैठक बुलाने का निर्देश भी दिया गया है ज्ञातव्य है कि कृषि उपज मंडी विक्रेता किसान एवं क्रेता व्यापारी का एक मंच है जहां किसान के फसल की एक निम्नतम मूल्य निर्धारित रहता है इसके आगे की बोली व्यापारी धान खरीदी के लिए लगाकर मंडी सचिव से सौदा पत्र प्राप्त करना रहता है साथ ही व्यापारी द्वारा धान उठाव करने के दिन ही किसान को नगद भुगतान भी करेगा जिस पर सौदा तय हुआ रहेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
कृषि उपज मंडी में क्रय विक्रय प्रारंभ करने के निर्देश मिल गये हैं शीघ्र ही किसान एवं व्यापारियों की बैठक कर किसानों को विक्रय की सुविधा दी जायेगी।
एन के भंडारी,कृषि उपज मंडी सारंगढ़


