शासकीय हाई स्कूल पूछेली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

शासकीय हाई स्कूल पूछेली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शासकीय हाई स्कूल पूछेली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

बच्चो को कानून की जानकारी देते अधिवक्ता

NEWSSEARCH.IN@बम्हनीडीह।>

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति चांपा के अध्यक्ष सुबोध मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्व मानव दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल पुछेली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान चांपा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय पटेल ने छात्र छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि कानून साधारण भाषा में वह नियम है जो हमारे जीवन को सुव्यवस्थित करने हेतु लिपिबद्ध किए गए हैं । जीवन में जटिलताएं बढ़ रही है और कोई ऐसा पक्ष नहीं है जिसके बाबत कानून नहीं बनाया गया हो । भारत में विभिन्न विषयों पर कानून और नियम और मौजूद हैं तथा कानून बनाने की यह प्रक्रिया अनवरत जारी है ।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान मे प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्राप्त हो, इसी उद्देश्य से आम जनता के हित को सुरक्षित रखने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 का कानून बनाया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे ने अपने संबोधन में गुड टच - बैड टच, महिला हिंसा ,महिला एवं बाल उत्पीड़न अधिनियम, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट ,बाल विवाह, जूवेनाइल एक्ट तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की । उन्होंने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन व घरेलू हिंसा के विषय में भी लोगों को अवगत किया।उन्होंने घरेलू हिंसा के विषय में दोषियों के प्रति न्यायिक प्रक्रिया द्वारा दंड के प्रावधानों के विषय में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर चांपा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय पटेल,वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे,प्राचार्य मीनाक्षी मनसार,शिक्षिका सुनंदा कसेर,सावित्री तिवारी,करुणा साहू,सुमेंद्र कंवर,शिक्षक रामाधार जायसवाल व अत्यधिक संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।

Pages