नोडल अधिकारियों ने धान खरीदी से अलग करने दिया ज्ञापन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

नोडल अधिकारियों ने धान खरीदी से अलग करने दिया ज्ञापन


समिति कर्मचारियों पर लगाया दुर्व्यवहार एवं मनमानी का आरोप

न्यूज सर्च@ सारंगढ़:- धान खरीदी वर्ष 2019 में सरकार एवं प्रशासन की समस्या दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है कभी समिति कर्मचारी खरीदी से अलग कर नोडल अधिकारियों या अन्य कर्मचारी से धान खरीदी करने की मांग कर रहे हैं तो कभी किसान धान की आवक टोकन एवं पूरे तौल न होने की वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं सोमवार को कृषि विस्तार अधिकारी जिनको धान खरीदी में नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया वे भी अब धान खरीदी से पृथक करने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया है लेकिन इनकी समस्या धान खरीदी में किसानों का दबाव न होकर समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी की धान खरीदी में मनमानी की बात सामने आ रही है।सारंगढ़ विकास खण्ड के सभी नोडल अधिकारीयों ने कलेक्टर के नाम भेजे गये प्रतिवेदन में उल्लेख करते हुए लिखा है कि समिति के कर्मचारी नोडल अधिकारी के निर्देशों का पालन न कर धान खरीदी अपने मनमानी तरीक़े से करते हैं धान खरीदी के शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए बोले जाने पर धमकाते हुए तुम खरीद लो हम फड़ छोड़कर जा रहे हैं ऐसा धमकाया जाने का आरोप लगाया है।

दुर्व्यवहार एवं खरीदी में गड़बड़ी का भी आरोप

प्रशासन द्वारा अपने प्रतिनिधि के रूप में धान खरीदी केन्द्रों में नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों ने समिति कर्मचारी खासकर फड़ प्रभारी एवं प्रबंधक पर दुर्व्यवहार एवं शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा यानि 9 बजे से पहले एवं शाम 5 बजे के बाद भी धान खरीदी देर रात तक किया जाता है जिसमें गड़बड़ी की जाती है ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों कहा है कि बिना गुणवत्ता परीक्षण किये ही सीधे बारदाना की पलटी कर बोरी भर दी जा रही है ऐसे लापरवाही नही करने की हिदायत देने पर डराया धमकाया जा रहा है नोडल अधिकारियों ने समिति कर्मचारियों पर मिलीभगत कर रात में स्टेकिंग की साफ धान को बदलने का भी गंभीर आरोप जिसकी वास्तविकता जांच में ही सामने आयेगी।

Pages