महिला कर्मचारी को धमकाया फड़ प्रभारी के खिलाफ अपराध दर्ज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

महिला कर्मचारी को धमकाया फड़ प्रभारी के खिलाफ अपराध दर्ज


दानसरा समिति के उप खरीदी केंद्र बटाउपाली ब का मामला

न्यूज सर्च@सारंगढ़:- सारंगढ़ विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति दानसरा के उप खरीदी केन्द्र बटाउपाली ब के फड़ प्रभारी के खिलाफ नोडल अधिकारी महिला ग्रामीण कृषि अधिकारी ने बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है जिस पर पुलिस ने महिला के मान सम्मान को आघात पहुचाने एवं लज्जित करने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
     उक्त संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोनिका पैकरा की ड्यूटी दानसरा समिति के उप खरीदी केन्द्र बटाउपाली ब में धान खरीदी में गुणवत्ता परीक्षण एवं सुचारू धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी के रूप में प्रशासन द्वारा नियुक्त किया गया है जो सोमवार को अपने ड्यूटी करने उपस्थित हुई थी जिसको फड़ प्रभारी गोकुल पटेल ने बदनाम करने की धमकी दे डाली महिला कर्मचारी ने अपने शिकायत में उल्लेख करते हुये कहा कि खरीदी केन्द्र पहुँचने पर किसानों ने फड़ प्रभारी द्वारा 2.50 रुपये प्रति बोरे लिए जाने की शिकायत की जिसकी वास्तविकता जानने फड़ प्रभारी से अवैध रूप से किसानों से राशि क्यों ली जा रही है पूछने पर फड़ प्रभारी गोकुल पटेल द्वारा महिला नोडल अधिकारी को धमकाते हुए अपने काम से मतलब रखो नही तो बदनाम कर बेइज्जत कर दूंगा करके धमकी दिया जिससे भयभीत महिला कर्मचारी ने कृषि विस्तार कर्मचारी संघ को इसकी सूचना देकर थाने में रिपोर्ट लिखा कर कार्यवाही की मांग की है जिस पर पुलिस ने फड़ प्रभारी गोकुल पटेल के खिलाफ धारा 509 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Pages