न्यूज सर्च@कांकेर- वन विभाग की विशेष टीम ने बाघ का शिकार करके उसकी खाल की तस्करी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े आरोपियों में दो पुलिसवाले भी गिरफ्तार किए गए हैं। विशेष टीम ने छापेमारी करके आरोपियों के पास बाघ की खाल सहित मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन आदि जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक मामला कांकेर जिले के किशनुपरी का है। 29 नवंबर को वन विभाग को सूचना मिली की एक बाघ के खाल का सौदा बीजापुर में किया जा रहा है। वन विभाग की स्पेशल टीम एंटी पोचिंग यूनिट और डॉग स्क्वायड अचानकमार टाइगर रिजर्व ने मामले को गंभीरता लेते हुए बीजापुर के एक व्यक्ति से फोन में संपर्क किया। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीम ने इनके पास से एक नग बाघ का खाल जब्त किया गया है। इनके पास से 4 बाइक और 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जिस बाघ की खाल जब्त की गई है उसकी उम्र लगभग ढाई से तीन साल की रही होगी। इस मामले में बलराम मुड़मा पिता सुखराम मुड़मा, (उम्र 22) ग्राम- चिंतनपल्ली जिला-बीजापुर, समीर मुड़मा पिता पाण्डू मुड़मा (उम्र 23) ग्राम-चिंतनपल्ली जिला-बीजापुर, महेश लकड़ा पिता प्रेमसिंह लकड़ा आरक्षक क्रमांक-573 कोण्डागांव, उम्र-32 वर्ष निवासी गनपतपुर जिला-रायगढ़, तुकाराम लोन्हारे पिता बालसिंह लोन्हारे (उम्र47) ग्राम किशनपुरी, जिला-कांकेर.कुन्दल शोरी पिता बालसिंह शोरी, (उम्र 50) ग्राम हटकाचारामा,जिला-कांकेर, रतनसाय तिर्की पिता स्व.बंधू तिर्की (उम्र 38) आरक्षक क्रमांक-594 कोण्डागांव, जिला-बलरामपुर, पंचू राम ध्रुव पिता कुलू राम (उम्र 47) भीरागांव, जिला-कोण्डागांव.मानसिंग पिता गडरू (उम्र 22) भीरागांव जिला-कोण्डागांव निवासी को गिरफ्तार किया गया है।